Bihar Rajaswa Maha Abhiyan 2025 :- बिहार सरकार का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ज़मीन के कागज़ों में सुधार के लिए राजस्व अभियान चला रहा है। इसके तहत, विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर आपको ज़मीन से जुड़े कागज़ात के लिए फॉर्म देंगे। आप इस फॉर्म के ज़रिए अपनी ज़मीन से जुड़े किसी भी काम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, विभाग पंचायत स्तर पर कैंप भी लगाएगा। लोग वहाँ जाकर अपनी ज़मीन से जुड़े काम के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यह अभियान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक चलेगा और इसमें पूरे बिहार के सभी जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव को शामिल किया गया है।
बिहार राजस्व महा अभियान 2025 क्या है?
बिहार राजस्व महा अभियान 2025 राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य है भूमि से संबंधित सभी रेकॉर्डों को सुधारना, डिजिटाइज़ करना, और आम लोगों को इन सेवाओं तक सरलता से पहुँच देना।
Note:- यह अभियान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक चलेगा और इसमें पूरे बिहार के सभी जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव को शामिल किया गया है।
इस अभियान की ज़रूरत क्यों पड़ी?
बिहार में लंबे समय से लोगों को भूमि से जुड़े कामों जैसे
जमाबंदी सुधार
नामांतरण (मृतक के बाद वारिसों के नाम दर्ज कराना)
बंटवारा (एक ज़मीन को कई हिस्सों में बाँटना)
ज़मीन के नक्शे में सुधार
ज़मीन पर लगान (भूमिकर) भरना
Note:- जैसे कामों के लिए बार-बार अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इन प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार, बिचौलियों की दखल, और फर्जीवाड़ा भी होता था। इसलिए बिहार सरकार ने फैसला किया कि इन सभी कामों को एक साथ, एक निश्चित समय में निपटाया जाए और जनता को घर के पास ही सुविधा मिले।
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan 2025 :मुख्य उद्देश्य
भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता लाना
डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देना
जनता को राहत पहुँचाना
राजस्व अर्जन (Revenue Collection) को तेज़ करना
भू-विवाद कम करना
अभियान की समय-सारणी
कार्य
समयावधि
घर-घर दस्तावेज़ बाँटना
16 अगस्त – 15 सितंबर 2025
पंचायत शिविर लगाना
19 अगस्त – 20 सितंबर 2025
आवेदन लेना और सुधार करना
16 अगस्त – 20 सितंबर 2025
किन-किन सेवाओं का लाभ मिलेगा
1. जमाबंदी त्रुटि सुधार
अगर आपकी ज़मीन के कागज़ में नाम, रकबा, खाता संख्या, खेसरा संख्या या अन्य विवरण गलत हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं।
2. छूटी हुई जमाबंदी का डिजिटल रिकॉर्ड
अगर आपकी जमीन अब तक ऑनलाइन नहीं आई है, तो उसका रिकॉर्ड डिजिटाइज किया जाएगा।
3. उत्तराधिकार नामांतरण
मालिक की मृत्यु के बाद वारिसों के नाम जमीन दर्ज कराना।
4. बंटवारा नामांतरण
साझा ज़मीन को परिवार के लोगों में बाँटना और हर व्यक्ति के नाम से नया रेकॉर्ड बनवाना।
5. भूलेख सुधार
यदि नक्शे या खसरे में कोई गलती है, तो उसे भी ठीक कराया जाएगा।
6. लगान संबंधित कार्य
पुराना बकाया लगान जमा करना या नया लगान तय कराना।
ज़रूरी दस्तावेज़
अगर आप इस अभियान का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए दस्तावेज़ अपने साथ रखें:
आधार कार्ड
भूमि की रसीद (लगान भुगतान प्रमाण
जमाबंदी की प्रति (अगर है)
मृतक प्रमाण पत्र (उत्तराधिकार के लिए
वारिस प्रमाण पत्र (यदि हो
परिवारिक समझौता (बंटवारे के लिए
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
सेवाएँ घर के पास कैसे मिलेंगी
इस बार सरकार ने तय किया है कि लोगों को खुद अंचल कार्यालय जाने की ज़रूरत ना पड़े। इसके लिए:-
सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर दस्तावेज़ बाँटेंगे
पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे
वहीं पर आवेदन जमा होगा, और सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी
इन सब कार्यों में आपको कोई बिचौलिए की ज़रूरत नहीं है।
ऑनलाइन ट्रैकिंग और आवेदन
इस अभियान को तकनीकी रूप से भी मजबूत बनाया गया है:-
हमने आपको इस पोस्ट में Bihar Laghu Udyami Yojana 2025 New Online Apply के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है? इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया है, हमें उम्मीद है कि आपको या पोस्ट सहायता प्रदान करेगा। भविष्य में आने वाली सभी सरकारी जॉब, और सरकारी योजनाओं के बारे में सबसे पहले जानने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल ग्रुप से जरूर जुड़े। आपका दिन शुभ हो 😊 धन्यवाद 🙏